Homeन्यूज़KL Rahul-Athiya Wedding: केएल राहुल-अथिया शेट्टी आज लेंगे सात फेरे KL Rahul-Athiya Wedding: केएल राहुल-अथिया शेट्टी आज लेंगे सात फेरे
KL Rahul-Athiya Wedding: सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) आज यानी 23 जनवरी को यानि आज शादी करने वाले है। इसको लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। अभी हाल ही में सुनिल शेट्टी के फार्महाउस का एक वीडियो सामने आया था, जहां संगीत का कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शादी के समय को लेकर खुलासा किया गया है।
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी शाम 4 बजे होगी। शादी से पहले हल्दी की रस्म की जाएगी। इसके बाद शाम 6.30 पैपराजी से मुलाकात होगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। इन दोनों को कई बार पार्टी में साथ देखा गया है। अभी हाल ही में न्यू ईयर पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, इस पार्टी में अथिया केएल राहुल रोमांटिक पोज में दिखाई दिए थे। अब फैंस को अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की तस्वीरों को इंतजार है। अथिया और केएल राहुल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें…
32