Homeन्यूज़Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra के फोल्डेबल फोन में मिलेगा...

Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra के फोल्डेबल फोन में मिलेगा शानदार कैमरा और तगड़ा प्रोसेसर

Motorola Razr 50 and Razr 50 Ultra: मोटोरोला रेजर और मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी के आगामी फोल्डेबल फोन के कुछ ऑनलाइन लीक्स सामने आए हैं।

टिपस्टर इवान ब्लास ने फोन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट तस्वीरों से पता चलता है कि रेगुलर रेजर मॉडल एक कवर स्क्रीन के साथ आएगा जिसमें पिछले मोटोरोला रेजर 40 से बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलेगी। रेजर 50 के कुछ खास फीचर्स भी लीक हो गए हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Motorola razr 50 Ultra के संभावित फीचर्स

रिपोर्ट की मानें तो Motorola razr 50 Ultra में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इस फोन में यूजर्स को 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसका डिस्प्ले पैनल OLED होगा। इसमें यूजर्स को 2640 x 1080 रेजोल्यूशन का डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन के बैक कवर में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले होगा। यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इस प्रोसेसर को कंपनी ने आज ही लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

Motorola Razr 50 and Razr 50 Ultra

Motorola razr 50 Ultra में मिलेगा शानदार कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Motorola razr 50 Ultra में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसका सेकंडरी कैमरा भी 50MP का होगा जो कि एक टेलिफोटो लेंस होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Motorola razr 50 बैटरी बैकअप

बैटरी बैकअप की बात करे तो Motorola razr 50 स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Motorola razr 50 सीरीज की कीमत

माना जा रहा है कि कंपनी Motorola razr 50 5G के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट को EUR 899 यानी लगभग 80,980 रुपये रुपये में लॉन्च कर सकती है। यूजर्स को इस फोन में यूजर्स को Sand और Gray दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

अगर इसके अल्ट्रा मॉडल की बात करें तो इसे कंपनी करीब 83,430 रुपये में लॉन्च कर सकती है। इसे कंपनी Spring Green, Hot Pink और Midnight Blue कलर वेरिएंट के साथ पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें…

200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ Redmi का ये तगड़ा फ़ोन, जाने खूबी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News