Homeन्यूज़MS Dhoni ने दिलाई CSK को जीत, मुंबई ने बना दिया शर्मनाक...

MS Dhoni ने दिलाई CSK को जीत, मुंबई ने बना दिया शर्मनाक रिकाॅर्ड

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग IPL  2022 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रोमांचक मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई को विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मैच की आखिरी गेंद पर चाैका लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन जयदेव उनादकट बचाव नहीं कर सके।

मुंबई ने बना दिया शर्मनाक रिकाॅर्ड

मुंबई के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, मुंबई की यह इस सीजन में लगातार 7वीं हार रही है। इसी के साथ मुंबई आईपीएल इतिहास में लगातार शुरूआती 7 मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं चेन्नई ने 7 मैचों में दूसरी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा रखीं। वहीं मुंबई की उम्मीदें प्लेऑफ में जाने के लिए खत्म होती दिखीं, क्योंकि वह अगर अपने आखिरी बचे 7 मैच लगातार जीत भी जाती है तो भी उनका पहुंचना मुश्किल ही रहेगा।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News