Nandini Gupta: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद इन दिनों ग्लैमर और कल्चर का केंद्र बना हुआ है। पिछले साल मुंबई में होने के बाद, इस साल 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता देश के इसी शहर में चल रही है, जिसका फाइनल 31 मई की शाम को होने वाला है। 29 और 30 मई को टॉप-40 कंटेस्टेंट्स के बीच इंटरव्यू राउंड हुआ, जिसमें भारत की उम्मीद नंदिनी गुप्ता भी आगे बढ़ गई हैं। अगर नंदिनी ये खिताब जीतती हैं तो उनके सिर सफलता के साथ-साथ 1770 हीरों से जड़ा बेशकीमती ताज भी सजेगा।
Nandini Gupta कौन हैं?
हर साल 100 से भी ज्यादा देशों की फीमेल कंटेंस्टेंट मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेती हैं। सबकी नजर सिर्फ मिस वर्ल्ड के ताज पर होती है। 31 मई को हैदराबाद में 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले है। नंदिनी गुप्ता इस बड़े इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं।
इन दिनों हर तरफ नंदिनी गुप्ता की चर्चा हो रही है। तमाम भारतीय ये चाह रहे हैं कि मिस वर्ल्ड का खिताब वही जीतें। वो अभी सिर्फ 21 साल की हैं। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर वो देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जब वो सिर्फ 19 साल की थीं, तो उस समय उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया था और फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।
प्रियंका चोपड़ा को मानती हैं आइडल
नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती थीं। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। अब सबकी नजर नंदिनी पर है कि वो अपनी आइडल की तरह मिस वर्ल्ड का खिताब जीत पाती हैं या नहीं। नंदिनी को डांस करना, फिल्में देखना और ट्रैवल करना काफी पसंद है। जब कभी भी उन्हें उनके बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, तो वो ये सब चीजें करना पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें…