Homeन्यूज़WhatsApp का आ गया नया अपडेट, ग्रुप में 512 की जगह 1024...

WhatsApp का आ गया नया अपडेट, ग्रुप में 512 की जगह 1024 मेंबर होंगे एड

WhatsApp ऐप पर अब आप एक विशाल ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं। व्हाट्सऐप ने एक बार फिर 1 ग्रुप के अंदर एड करने वाले मेंबर्स की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। अब तक आप एक ग्रुप में 512 लोगों को एड कर सकते थे, लेकिन अब इसकी संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब आप एक ग्रुप में 1024 लोगों को एड कर सकते हैं।

बता दें, इससे पहले जून महीने में ग्रुप में 512 लोगों को एड करने की क्षमता को जोड़ा गया था। आइए जानते हैं डिटेल्स।

रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp beta for Android और iOS दोनों में अब ग्रुप में एड करने वाले यूजर्स की संख्या 512 से बढ़ा 1024 कर दी गई है। रिपोर्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि व्हाट्सऐप यूजर को एक ग्रुप में 1024 लोगों को एड करने की सुविधा दे रहा है।

क्या आपको यह नया अपग्रेड प्राप्त हुआ है या नहीं… यह जानने के लिए आप अपने अकाउंट से नया ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं या फिर पुराने ग्रुप में नए लोगों को एड कर सकते हैं। अगर नया अपग्रेड आपको मिला होगा, तो आपको 512 मेंबर्स की जगह 1024 मेंबर्स को एड करने का ऑप्शन शो होने लगेगा।

यह भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News