Homeन्यूज़Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खूबसूरत...

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। दोनों ने रविवार को उदयपुर में शादी रचाई। उसके बाद से ही फैंस दोनों की फोटोज के लिए एक्साइटेड थे। सामने आई तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर पसंद कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “ब्रेकफस्ट की टेबल पर पहली बार हुई बातचीत के वक्त से ही, हमारा दिल ये जानता था। इस दिन का लंबे वक्त से इंतज़ार कर रही थी। मिस्टर और मिसेज़ बनकर हम बहुत खुश हैं। एक दूसरे के बिना नहीं जी पाते, हमेशा के लिए हमारी ज़िंदगी शुरू हो गई।”

 परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

सामने आई तस्वीरों में परिणीति क्रीम कलर के लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और राघव चड्ढा भी खूब जच रहे हैं। राघणीति की जोड़ी काफी प्यार लग रही है। दोनों ने एक साथ कई फोटोज क्लिक करवाई हैं। इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News