फूलगोभी खाने से हो सकती है कई खतरनाक बीमारिया!

0
10

फूलगोभी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जियों में से एक है। फूलगोभी जो ज्यादातर घरों बनाई जाती हैं। इससे बने पराठे, आलू -गोभी की सब्जी यहां तक कि पकौड़े भी बड़े स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत अधिक फूलगोभी खाना भी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसान हो सकता है।

क्या आप कभी सोच सकते हैं कि फूलगोभी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है? हालांकि, फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए फूलगोभी फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है। अधिक मात्रा में फूलगोभी खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

फूलगोभी खाने के नुकसान

  • पाचन को बिगाड़ सकती है
  • पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में दिक्कत
  • थायराइड की परेशानी
  • किडनी की पथरी
  • पेट फूलना और सूजन

किडनी में पथरी होने का खतरा

फूलगोभी ज्यादा खाने से किडनी में पथरी होने का खतरा हो सकता है। जी हां, फूलगोभी में प्यूरीन नामक कार्बनिक यौगिक भी होता है, जो शरीर में प्यूरीन के स्तर को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को पहले से ही किडनी में पथरी की समस्या है उन्हें खासतौर पर फूलगोभी खाने से बचना चाहिए।

शुगर होने का खतरा

आपको बता दे कि फूलगोभी खाना शुगर के मरीजों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसे ज्यादा खाने ब्लड शुगर ऊपर-नीचे हो सकता है। ऐसे में ज्यादा पसीना, कंपकपी, चक्कर, दिल की धड़कन बढ़ना और चिड़चिड़ेपन की समस्या हो सकती है।

फूलगोभी खाने से हो सकती है कई खतरनाक बीमारिया!

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

फूलगोभी में विटामिन, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट और डायट्री फाइबर होता है जो गर्भावस्था में लाभदायक माना जाता है। लेकिन इस दौरान फूलगोभी के अधिक सेवन से गैस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान फूलगोभी को कम ही खाना चाहिए ताकि इसका बुरा असर न पड़े।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here