Plane Tyre Blows: उड़ान भरने के लिए जहाज ने भरी रफ्तार, एक साथ फट गए कई टायर

0
1
Plane Tyre Blows

Plane Tyre Blows: फ्लाइट टेक ऑफ और लैंडिंग के वक्त सबसे अधिक खतरा होता है। सभी यात्रियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया जाता है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ करने के लिए रफ्तार भरी, उड़ने से चंद सेंकड पहले ही उसके कई टायर फट गए। उससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में आ गई लेकिन गनीमत रही कि सभी बच गए।

उड़ान भरने से पहले ही फटा टायर

उड़ान भरने के चंद सेकंड पहले ही विमान के कई टायर एक साथ फट गए। हालांकि पायलट ने विमान को ना उड़ाने का फैसला किया और जहाज रनवे पर एक किनारे खड़ा हो गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान के टायर से तेजी से धुआं निकल रहा है।

बताया गया कि विमान में कम से कम 174 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इसमें से कोई भी चोटिल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। इस विमान के दुर्घटना के बाद अन्य फ्लाइट की उड़ान पर कोई असर नहीं पड़ा है। एयरलाइन्स की तरफ से यात्रियों से माफी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here