Homeन्यूज़Amethi News: अमेठी में शिक्षक दंपती और उनके बच्चों की घर में...

Amethi News: अमेठी में शिक्षक दंपती और उनके बच्चों की घर में घुसकर हत्या

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम हमलावरों ने किराए के मकान में रह रहे एक शिक्षक के परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीकांड में शिक्षक, उनकी पत्नी, पुत्र व बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर किराए के मकान में शिक्षक सुनील कुमार (35) अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ रहते थे। सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। बृहस्पतिवार की शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे। बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए। चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर एसपी अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि घटना हुई है। मौके की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News