Homeन्यूज़UP By Election Results: डिंंपल यादव मैनपुरी में प्रचंड जीत की ओर UP By Election Results: डिंंपल यादव मैनपुरी में प्रचंड जीत की ओर
UP By Election Results 2022: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर आज मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंंपल यादव भाजपा के रघुराज शाक्य से काफी आगे चल रही हैं।
वहीं आजम खां के गढ़ में रामपुर सीट पर भाजपा सपा को कांटे की टक्कर दे रही है। खतौली सीट पर भी भाजपा की राजकुमारी सैनी और सपा-रालोद प्रत्याशी मदन भैया का मुकाबला है। भारत निर्वाचन आयोग ने तीनों सीटों पर निष्पक्ष, सुरक्षित व शांतिपूर्ण मगणना के लिए व्यापक इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था की है। तीनों सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।
डिंपल यादव 427107 वोट पाकर 207916 वोटों से आगे हैं। भाजपा के रघुराज सिंह को अब तक 219191 वोट मिले है।
यह भी पढ़ें…
508