Homeन्यूज़इंतजार खत्म! Bihar Board के 12वीं के नतीजे जारी, यहां करें चेक

इंतजार खत्म! Bihar Board के 12वीं के नतीजे जारी, यहां करें चेक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है। ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने बिहार बोर्ड (Bihar Board) की 12वीं की परीक्षाएं दी हैं, वे अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं की आर्ट्स, साइंस और कॉर्मस स्ट्रीम की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 14 फरवरी के बीच में हुआ था। वहीं, बिहार बोर्ड (Bihar Board) 12वीं के प्रैक्टिकल्स 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित करवाए गए थे। इस बार बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार 13.5 लाख स्टूडेंट्स को हैं, जिन्होंने परीक्षा के लिए खुद को रजिस्टर्ड करवाया था।

बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बिहार के राज्य शिक्षा मंत्री ने नतीजे जारी किए हैं। बताते चलें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए कम-से-कम 33 फीसदी अंक लाने आवश्यक हैं। स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे।

पिछले साल के नतीजों की बात करें तो बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षाओं में 78.04 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता हासिल हुई थी। इस बार बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के बाद सिर्फ 29 दिनों के अंदर जारी किया जा रहा है। कॉपियों का मूल्यांकन चेकिंग खत्म होने 6 दिन के अंदर रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। वहीं, बिहार बोर्ड इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी करके फिर से रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यह तीसरी बार होगा, जब बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करेगा। बिहार बोर्ड के नतीजे आज दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here