Relationships: शादीशुदा पुरुषों को क्यों पसंद आती हैं पराई स्त्री, क्या है वजह

0
21

Relationships: लड़का हो या लड़की शादी के बाद दोनों की ही लाइफ पूरी तरह से चेंज हो जाती है। दोनों को ही अपनी उन आदतों में सुधार करना पड़ता है जिससे वो एक दूसरे को हर्ट कर सकते हैं। अपने अंदर इसी सुधार को करने के लिए पुरुषों को बहुत दिक्कत होती है क्योंकि मैरिज से पहले वो बिना किसी रोक-टोक के अपनी लाइफ जीते हैं।

ऐसे में शादी के बाद अचानक से उनकी आजादी छिन जाती है तो वो इसके लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार मान लेते हैं। इसके चलते वो दूसरों की बीवी की तरफ अट्रेक्ट होने लगते हैं और अपनी बीवी को नापसंद करने लगते हैं। आइये यहां जानते उन वजहों के बारे में जो एक पति को दूसरी महिला की वजह से पत्नी से दूर कर देती हैं।

शादीशुदा पुरुषों को क्यों पसंद आती हैं पराई स्त्री

छोटी उम्र में शादी होना हैं कारण

छोटी उम्र में शादी होना पति-पत्नी के रिश्ते के लिए गलत है। छोटी उम्र में इंसान करियर के प्रति संजीदा होता है। इस उम्र में समझदारी भी कम होती है। इस उम्र में करियर को लेकर चिंता इतनी होती है कि किसी और चीज पर ध्यान नहीं जाता। समय के साथ जब जिंदगी में ठहराव आता है और करियर सुचारू रहता है तो इंसान अपनी इच्छाओं पर ध्यान देता है. ऐसे में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खतरा बढ़ने लगता है।

शारीरिक संतुष्टि न होना

पति-पत्नी के रिश्तों में शारीरिक संतुष्टि का भी अहम रोल है। इसकी कमी के कारण दोनों के बीच आकर्षण कम होने लगता है। ऐसे में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर कदम बढ़ने लगते हैं।

Relationship : पुरुष कभी नहीं बताते, उनको पसंद आती हैं महिलाओं की ये चीजें

संबंध में भरोसा जरूरी

कुछ लोग पत्नी के रहते हुए एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को सही मानते हैं। ऐसे में पति-पत्नी के संबंध में भरोसा बहुत अहम रोल निभाता है। भरोसा रहेगा तो दोनों ही एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहेंगे।

बीवी के साथ बात-बात पर झगड़ा

हर काई चाहता है कि वो अपनी लाइफ को अपने मन मुताबिक जीएं। इसलिए वो चाहते हैं कि उनकी बीवी सीधी हो और उनसे कुछ भी न कहे। वहीं अगर आपको तेज बीवी मिल जाती है तो पतियों का सुख और चैन दोनों खो जाते हैं। इसी के चलते वो अपनी बीवी से परेशान होने लगते हैं जिसके कारण उनको दूसरों की बीवी पंसद आने लगती है जो अपने पति से हमेशा दबकर रहती हैं।

बच्चों के बाद रिश्ते में फर्क

शादीशुदा जीवन में प्यार की प्रगाढ़ता तब तक होती है जब तक आप मां-बाप नहीं बन जाते। ऐसा देखा गया है कि बच्चे के जन्म के बाद मर्द अपनी पत्नी से दूर जाने लगते हैं। इसके पीछे वजह यह बताई गई है कि पत्नी अपने बच्चे की जगह पति को कम महत्व देने लगती है।

जब पत्नी परवाह न करे

दुनिया का हर हसबैंड चाहता है कि उनकी बीवी उनकी पसंद और नापसंद का बखुबी ख्याल रखे। लेकिन जब ऐसा नहीं होता, तो वो अपनी पत्नी से भावनात्मक दूरी बना लेते हैं। फिर जब वो दूसरों की वाइफ में ये गुण देखते हैं तो उनकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं जिससे वो खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाते हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here