भारत में दस्तक देने को तैयार OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro स्मार्टफोन

OPPO Reno 14 or Reno 14 Pro: ओपो रेनो 14 सीरीज इंडिया आ रही है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि वह जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए रेनो फोन पेश करेगी। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन लॉन्च हो सकते हैं। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने स्मार्टफोन की तस्वीरें शेयर की है।

OPPO Reno 14 or Reno 14 Pro Launch Date

जानकारी के मुताबिक Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को जुलाई के पहले हफ्ते में पेश किया जाएगा। इस सीरीज के आने से भारतीय बाजार में Xiaomi, Realme और Vivo जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी।

OPPO Reno 14 Pro Specifications

Display: ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Processor: OPPO Reno 14 Pro चीन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.25GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

Camera: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 116° एफओवी वाला 50MP ultra-wide-angle लेंस और 80mm फोकल लेंथ वाला 50MP telephoto लेंस लगा है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 14

Battery: पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

OPPO Reno 14 or Reno 14 Pro Price

लीक्स की मानें, तो Oppo Reno 14 की भारत में कीमत 32,990 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। वहीं, इस फोन का प्रो मॉडल यानी Oppo Reno 14 Pro 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में अवेलेबल हो सकता है। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी रेनो 14 सीरीज की लॉन्चिंग और कीमत की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now