भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी Youtube चैनल्स को बंद कराया

Pakistani YouTube channels Ban: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में अब भारत ने पाकिस्तान पर एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक की है। भारत ने पाकिस्तान के 16 Youtube चैनल्स पर बैन लगा दिया है।

आरोप है कि ये सभी चैनल्स यूट्यूब के जरिए पहलगाम आतंकी हमले में भारत, भारतीय सेना व सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ व मिसलीडिंग खबरें फैला रहे थे।

16 Youtube चैनल्स हुए बैन

भारत सरकार द्वारा बैन किए गए पाकिस्तानी Youtube चैनल्स में Dawn, Samaa TV, ARY News, Geo News, Razi Naama, GNN व Irshad Bhatti जैसे चैनल्स शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट। इन सभी चैनल्स के मिलकर 63 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

खबरों की मानें, तो यह एक्शन गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि ये सभी चैनल्स भारत, भारतीय सेना व सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी कर रहे थे और गलत जानकारियां फैला रहे थे। इसी के बाद आज सोमवार को जानकारी दी गई कि ऐसे 16 पाकिस्तानी चैनल्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now