Homeन्यूज़MCD Elections: दिल्ली नगर निगम चुनावों में 57 हजार से ज्यादा वोटर्स...

MCD Elections: दिल्ली नगर निगम चुनावों में 57 हजार से ज्यादा वोटर्स ने दबाया NOTA

MCD Elections: दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भाजपा 104 सीटें, कांग्रेस 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली नगर निगम चुनावों में इस बार 57 हजार से अधिक वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (डीएसईसी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल दिल्ली नगर निगम के चुनावों के दौरान नोटा के विकल्प के लिए 57,000 से अधिक वोट डाले गए थे, जो पांच साल पहले हुए चुनाव से 8 हजार अधिक हैं। दिल्ली में 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ हुआ था।

दिल्ली निकाय चुनावों में डाले गए 7,335,825 वोटों में से 57,545 मत यानी 0.78% वोट नोटा के लिए था। 2017 में हुए दिल्ली एमसीडी चुनावों में कुल 7,136,863 वोट डाले गए थे, जिसमें से 49,235 वोट यानी 0.69% नोटा के लिए थे।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here