Cylinder Blast: पानीपत में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत

0
99

Cylinder Blast: हरियाणा के पानीपत जिले के तहसील कैंप क्षेत्र में सिलेंडर फटने (cylinder blast ) से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से तहसील कैंप क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना कैसे हुई?

जानकारी के मुताबिक पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में सिलेंडर विस्फोट की घटना सुबह में खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लगने की वजह से हुई। ब्लास्ट (cylinder blast ) इतनी जल्द हुई कि कमरे के अंदर बंद लोगों को दरवाजा खोलने तक का भी मौका नहीं मिला। कमरे का दरवाजा न खुलने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में हादसे के शिकार सभी मृतक किराए पर रहते थे।

विस्फोट की जांच में जुटी थाना पुलिस

वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। थाना पुलिस सिलेंडर में आग कैसे ली इस बात का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, ये पता नहीं चला पाया है कि घटना की वजह क्या है? लोकल पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here