कौन है वो मोबाइल मैकेनिक जिसने पंजाब के पूर्व CM चन्नी को हरा दिया ?

0
534
CM भगवंत मान

पंजाब : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर पंजाब के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान को बधाई दी। आप के हिस्से में 90 से ज्यादा सीटें आती दिख रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने हम पर बहुत भरोसा किया है। हमें उनकी उम्मीदों को पूरा करना है।

बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारत जैसे विशाल देश के बच्चों को यूक्रेन जैसे छोटे देश में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाना पड़ता था। अब उन्हें विदेशों में पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। दुनिया भर के बच्चे अब मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए भारत आयेंगे। हम ऐसा भारत बनायेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के नतीजे बहुत बड़ा इन्कलाब है। कैप्टन साहब हार गये, चन्नी साहब हार गये, प्रकाश सिंह बादल साहब हार गये, नवजोत सिंह सिद्धू हार गये, विक्रम सिंह मजीठिया हार गये। पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया।

पंजाब में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के करारी पटखनी देते हुए आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गुरुवार को हो रही मतगणना के दौरान आम आदमी पार्टी 117 सीटों में से 91 पर बढ़त बनाए हुई है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट कर रह गई है। बसपा का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है और भाजपा को 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here