Part 1 and Part 2 Ramayana Poster Out : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला लुक हुआ रिवील, मचाया तहलका

Part 1 and Part 2 Ramayana Poster Out: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बुधवार को मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और दोनों ही पार्ट्स की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। ये दिवाली के मौके पर रिलीज होंगी। इसके अलावा फिल्म से पहला लुक भी सामने आ गया है।

नमित मल्होत्रा ने रामायण फिल्म के बारे में बताए कुछ ख़ास बातें:

नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रामायण फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। साथ ही इसके एक लंबा नोट भी लिखा है। नमित ने लिखा, ‘एक दशक से भी अधिक समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 वर्षों से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज, मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीम केवल एक ही उद्देश्य के साथ प्रयास कर रही हैं कि हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति – हमारे “रामायण” का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और दृश्य रूप से आश्चर्यजनक रूप से पेश करना। दुनिया भर के लोगों के लिए। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं…।

2026 और 2027 में रिलीज होंगी दोनों फिल्में:

इस पोस्ट में बताया गया है कि ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। इसके दूसरे पार्ट के लिए दो साल का इंतजार करना होगा। ये साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें –

PM मोदी ने Donald Trump को U.S. चुनाव जीतने पर दी बधाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment