साध्वी प्राची के विवादित बयान, लारेंस को बताया गांधीवादी

लारेंस बिश्नोई मासूम बच्चा, हिंदुवादी नेता साध्वी प्राची ने कुख्यात गैंगस्टर को असली गांधीवादी भी बताया हाल में चर्चा में रहे गैगेस्टर विश्नौई को लेकर साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिये हैं नेता साध्वी प्राची ने कुख्यात गैंगस्टर को असली गांधीवादी भी बताया

साध्वी प्राची ने कहा कि लारेंस बिश्नोई मासूम सा बच्चा लग रहा है, जैसा कि मीडिया में देखा है। यही नहीं, साध्वी ने कहा कि लारेंस बिश्नोई असली गांधीवादी है और असली भाईचारा निभा रहा है।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बारे में कहीं बड़ी बात

साध्वी प्राची ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश बारूद के ढेर पर बैठा है। जिस तरह से बुढ़ाना में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, यह एक सोची साजिश का हिस्सा है। सोशल मीडिया में गलत पोस्ट डालने वाले को जेल भेज दिया गया, फिर सड़कों पर हंगामा करने की क्या जरूरत पड़ गई। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करना बहुत अच्छा है। लव जिहाद फैलाने वालों को कौन बर्दाश्त करेगा। साध्वी प्राची ने यह भी दावा किया कि भाजपा यूपी उपचुनाव में नौ सीटें जीतने जा रही है। चुनाव में सभी को पता चल जाएगा।

साध्वी प्राची बुढ़ाना में अखिल त्यागी के यहां जाने से पहले मुजफ्फरनगर में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह किसी अपराधी का समर्थन नहीं करतीं। लारेंस बिश्नोई प्रकृति व जीवों से प्रेम करता है, इसलिए बालीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ बोल रहा है। कहा कि बुढ़ाना में जो घटना होने जा रही थी उससे मुजफ्फरनगर बच गया। मुजफ्फरनगर को दहलाने के लिए कुछ लोग साजिश कर रहे थे।

कौन है साध्वी प्राची?

साध्वी प्राची का जन्म ‘प्राची आर्य’ के रूप में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिरसली गांव में एक निम्न-मध्यम वर्गीय (कोली) परिवार में हुआ | साध्वी प्राची ने सार्वजनिक जीवन और संघ परिवार में एक प्रशिक्षु और राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्य के रूप में प्रवेश किया, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिला शाखा है लेकिन उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य के रूप में ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें…

Dhanteras 2024: जानिए इसके महत्व, कब और कैसे शुरू हुई और तिथि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment