Sex Worker को मिलेगा अधिकार, इस देश ने प्रॉस्टिट्यूशन पर बनाए नए कानून

Sex Worker: बेल्जियम की सरकार ने सेक्स वर्कर्स के लिए हाल ही में एक ऐतिहासिक कानून लागू किया है। इस कानून के मुताबिक देश में Sex Worker के अधिकारों को कानूनी मान्यता दी गई है। इस नए कानून के तहत सेक्स वर्कर्स को पेंशन, मातृत्व अवकाश और सामाजिक सुरक्षा लाभ जैसे अधिकार मिलेंगे। यह कदम 2022 में सेक्स कार्य को अपराधमुक्त करने के बाद उठाया गया है और यह वैश्विक स्तर पर पहला कदम है।

नई कानून के तहत, सेक्स वर्कर्स को रोजगार प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वास्थ्य बीमा, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां और कानूनी सुरक्षा मिल सकेगी। अब नियोक्ताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा, जिसमें कार्यस्थलों पर पैनिक बटन लगाना और सेक्स वर्कर्स को उन ग्राहकों या कार्यों को नकारने का अधिकार देना शामिल है, जिनसे वे असहज महसूस करते हैं।

यह कानून 2022 में हुए उन प्रदर्शनों से प्रेरित है, जिनमें सेक्स वर्कर्स के लिए महामारी के दौरान समर्थन की कमी पर सवाल उठाए गए थे। बेल्जियम सेक्स वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष विक्टोरिया ने इस बदलाव को क्रांतिकारी बताया है, क्योंकि यह सेक्स वर्कर्स को सुरक्षा और सशक्तिकरण का अवसर देता है।

यह भी पढ़ें :-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment