Sikandar Raza Fastest T20 Hundred: 23 अक्टूबर 2024 की तारीख जिम्बाब्वे और गाम्बिया, दोनों देशों की क्रिकेट टीमों को लंबे अरसे तक याद रहेगी। इसी दिन जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट में 344 रन बनाकर इतिहास रचा है, वहीं गाम्बिया के नाम 290 रनों की हार का शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। इसी मैच में सिकंदर रजा ने भी इतिहास बदलने का काम किया है क्योंकि वो महज 33 गेंदों में शतक लगाकर जिम्बाब्वे के लिए टी20 क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले इसके के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 98 रन बोर्ड पर लगा दिए। जिम्बाब्वे की निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट 344 रन बोर्ड पर लगा दिए।
जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 133 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस धुआंधार पारी के दौरान सिकंदर रजा ने महज 43 गेंदों पर सात चौके और 15 छक्के जड़ें। सिकंदर रजा के अलावा तदिवानाशे मारुमानी 62 रन, ब्रायन बेनेट 50 रन और क्लाइव मडांडे नाबाद 53 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाम्बिया के टीम की शुरूआत निराशाजनक रहीं और महज 40 रनों की टीम के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। गाम्बिया की पूरी टीम 14.4 ओवर में महज 54 रन बनाकर सिमट गई। गाम्बिया की तरफ से आंद्रे जार्जू ने सबसे 12* रन बनाए। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और रिचर्ड नगारवा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
पाकिस्तान में जन्मे थे सिकंदर रजा
सिकंदर रजा ने साल 2013 में जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था। मगर उनके जीवन की शुरुआत पाकिस्तान के सियालकोट से हुई थी। सिकंदर का जन्म 24 अप्रैल 1986 को सियालकोट में हुआ और वो जब बड़े हुए तो पाकिस्तानी एयर फोर्स में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने पाकिस्तानी एयर फोर्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। दुर्भाग्यवश दृष्टि परीक्षण में वो फेल हो गए थे, जिससे उनका एयर फोर्स में जाने का सपना चकनाचूर हो गया था। 2002 में उनका परिवार जिम्बाब्वे आ गया, लेकिन सिकंदर ने उसके बाद स्कॉटलैंड में रहकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
यह भी पढ़ें…
“Pushpa 2: The rule” में श्रद्धा कपूर का जलवा, आइटम सॉन्ग पर लगायेंगी ठुमके