IPL 2024: रुतुराज को कप्तान बनाना भूल! या धोनी युग का अंत

0
39

IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एम एस धोनी को कप्तानी से हटाकर बड़ा फैसला लिया है। सीएसके का यह फैसला सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर धोनी को कप्तानी से हटाने पर बवाल शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा तेज हो गई है कि आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है।

क्या एम एस धोनी के लिए है आखिरी सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी छीन कर कई बड़े संकेत दे दिए हैं। धोनी की रिटायरमेंट को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाये होती रहती है। धोनी को लेकर पिछले 2-3 सालों से बात होती रहती है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन धोनी अभी तक आईपीएल खेलते दिख रहे हैं। लेकिन अब चेन्नई की टीम ने कप्तानी छीन कर साफ संकेत दे दिया है कि आईपीएल 2024 धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है।

यह भी पढ़ें… OMG! Realme Narzo 70 Pro 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में है बेधड़क

आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी इस बात की चर्चा शुरू हो चुकी है। धोनी आईपीएल 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन सीएसके का फैसला इसी ओर इशारा कर रहा है।

चेन्नई की चाल पड़ी थी भारी

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर यह दांव खेला था। लेकिन जडेजा की अगुवाई में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इस कारण से खिलाड़ी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बना दिया गया था।

अब ऐसे में सवाल है कि कहीं ऐसा ना हो कि एमएस धोनी से कप्तानी लेकर रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाना भी चेन्नई की बड़ी भूल हो। यह तो टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ही पता चल पाएगा कि चेन्नई ने गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंप कर सही किया या गलत।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here