HomeखेलT20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की नई...

T20 World Cup 2024 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की नई जर्सी आई सामने

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। फिलहाल ज्यादातर बड़ी टीमों के खिलाड़ी आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं।

वहीं टी20 विश्व कप 2024 को लेकर सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपनी-अपनी टीमों का ऐलान करने वाले हैं। जिस पर फैंस की नजरे बनी हुई हैं। टूर्नामेंट से पहले एक टीम ने अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी नई जर्सी पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

साउथ अफ्रीका की नई जर्सी आई सामने

T20 World Cup 2024 का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका टीम की नई जर्सी की पहली तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की विश्व कप के लिए नई जर्सी देखकर अब फैंस भी कमेंट्स करके अपनी राय दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया जैसी दिख रही है।

ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका

T20 World Cup 2024 के लिए इस बार साउथ अफ्रीका टीम को ग्रुप डी में रखा गया है। साउथ अफ्रीका के साथ इस ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल जैसी टीमों को भी रखा गया है। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका अपने अभियान की शुरुआत 3 जून से करेगी। टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। वहीं इसके बाद 8 जून को टीम नीदरलैंड के साथ अपना टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला खेलेगी।

यह भी पढ़ें…

Bemetra Major Road Accident: छत्तीसगढ़ में कार को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, 10 की मौत

T20 WC 2024 के लिए विकेटकीपर्स की भरमार, सेलेक्शन पर फंसा पेंच

Realme C55 स्मार्टफोन आ गया महफ़िल लूटने, Oneplus को दे रहा चुनौती

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News