HomeTechबेहद कम कीमत में Jio का नया लैपटॉप देश में इस दिन...

बेहद कम कीमत में Jio का नया लैपटॉप देश में इस दिन होगा लॉन्च

Reliance Jio: जिओ कम्पनी ने अपने नए लैपटॉप JioBook वर्जन 2 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इस अपकमिंग लैपटॉप की माइक्रोसाइट Amazon India पर लाइव हो गई है, जिससे लॉन्च डेट का पता चला है और इसमें लैपटॉप के डिजाइन को भी देखा जा सकता है। खासकर इस लैपटॉप को स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया गया है।

JioBook के फीचर्स

फीचर्स की बात करें, तो लैपटॉप में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1366 x 768 पिक्सल है। साथ ही, लैपटॉप में क्वालकॉम का Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए 4G सिम कार्ड, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई और एचडीएमआई पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 2MP का कैमरा मिलता है।

कंपनी ने अपने किफायती लैपटॉप में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में पूरे आठ घंटे तक चलती है। इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में जियोफोन नेक्स्ट से पर्दा उठाया था। अब यह डिवाइस 4,499 रुपये में बिक रहा है। इसमें 5.45 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 720 x 1440 पिक्सल है। इसमें Corning Gorilla Glass 3 लगा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 3500mAh की बैटरी और Snapdragon QM215 प्रोसेसर मौजूद है।हालांकि, असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।

इस दिन लॉन्च होगा लैपटॉप

अमेजन इंडिया पर एक्टिव माइक्रोसाइट के अनुसार, जियो का नया जियोबुक लैपटॉप 31 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है। इस लैपटॉप का डिजाइन साधारण है। इसमें 4G कनेक्टिविटी के साथ JioOS का सपोर्ट मिलेगा, जिसका इंटरफेस सरल है। इसमें यूजर्स को कंपनी के कई ऐप्लिकेशन भी मिलेंगे।

स्मूथ वर्किंग के लिए JioBook लैपटॉप में ऑक्टा-कोर चिपसेट दी जाएगी। इसके अलावा, लैपटॉप में दमदार बैटरी के साथ-साथ एचडी वेबकैम और ब्लूटूथ व वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर मिलेंगे। वहीं, इस लैपटॉप का वजन पुराने वर्जन के मुकाबले हल्का होगा।

यह भी पढ़ें…

- Advertisment -

ताजा खबर