Nokia C22: नोकिया कंपनी 11 मई को भारतीय बाजार में अपना बेहतरीन फोन लॉन्च करने वाला है। नोकिया ने एक ट्वीट के जरिए इस स्मार्टफोन को 11 मई को लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, भारत में इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है।
कंपनी ने जल्द ही Nokia 105 और Nokia 110 के नए वर्जन के साथ Nokia 106 रग्ड फीचर फोन मार्केट में पेश किया था। Nokia 105 में वायरलेस FM रेडियो, एक टॉर्च और नॉर्मल कॉल मेन्यू दिया गया है। Nokia 106 में एक MP3 प्लेयर, एक स्नेक गेम और एक फ्लैशलाइट है। इसमें 22 दिनों तक का स्टैंडबाय और 12 घंटे कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है।
Nokia C22 के फीचर्स
नोकिया ने एक ट्वीट के जरिए इस स्मार्टफोन को 11 मई को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस स्मार्टफोन के यूरोप में लॉन्च किए गए वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं। डुअल सिम (नैनो) वाला Nokia C22 एंड्रॉयड 13 (Go एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.5 इंच HD+ (720×1,600) LCD डिस्प्ले है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नोकिया 106 में एक माइक्रोएसडी के जरिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है और म्यूजिक लवर्स गाने सुन सकते हैं।
भारत में इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी गई है। यूरोप में इसे 109 यूरो (लगभग 9,500 रुपये) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। इसे चारकोल, पर्पल और सैंड कलर्स में खरीदा जा सकता है। नोकिया की C सीरीज के इस हैंडसेट को फरवरी में नोकिया C32 के साथ यूरोप के कुछ मार्केट्स में लॉन्च किया गया था।