OPPO Reno 12 Pro बाजार में मचा रखा है तहलका, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

0
31
OPPO Reno 12 Pro

OPPO Reno 12 Pro: ओपो कम्पनी ने अपने रेनो 12 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन को हाल ही पेश किया है। कंपनी ने अपनी होम मार्केट चीन में OPPO Reno 12 और OPPO Reno 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो बेहद शानदार स्टाइलिश लुक और स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। तो चलिए जानते हैं इन फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में

OPPO Reno 12 Pro Specifications

OPPO Reno 12 Pro दोनों स्मार्टफोन 2772 × 1240​ पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की FHD+ 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किए गए हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 आधारित कलरओएस 14 पर लॉन्च हुए हैं। OPPO Reno 12 Pro में 3.35GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला 4nm MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मौजूद है। बेस मॉडल Mali-G610 MC6 GPU तथा प्रो मॉडल Immortalis-G715 GPU सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 12 Pro
OPPO Reno 12 Pro

OPPO Reno 12 Pro Camera

OPPO Reno Reno 12 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX890 मेन सेंसर के साथ 50MP Samsung JN5 2x telephoto लेंस और 8MP Sony IMX355 ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वही सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने तथा रील्स बनाने के लिए 50MP Front कैमरा दिया गया है।

OPPO Reno 12 Pro Battery

OPPO Reno12 Pro स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,000mAh battery सपोर्ट करते हैं। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के​ लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Oppo Reno 12 Pro Price

कीमत की बात करें तो ये डिवाइस कई स्टोरेज ऑप्शन में आते हैं। यहां हम आपको सभी वेरिएंट की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Oppo Reno 12 Pro (12GB +256GB) – 3,399 युआन (लगभग 39821रुपये)
Oppo Reno 12 Pro (12GB +512GB) – 3,699 युआन (लगभग 43336 रुपये)
Oppo Reno 12 Pro (16GB +512GB) – 3,999 युआन (लगभग 46850 रुपये)

आपको बता दें कि रेनो 12 और रेनो 12 प्रो को कई कलर वेरिएंट में पेश किया गया हैं। जहां रेनो 12 सिल्वर, ब्लैक और पीच में आता है, वहीं प्रो मॉडल ब्लैक, पर्पल और गोल्ड में आता है। इन डिवाइस की प्री-ऑर्डर शुरू हो गई है और पहली सेल 31 मई 2024 को चीन में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें…

Nokia पेश करने जा रहा अब तक का सबसे सस्ता 5G फ़ोन, मिलेंगे शानदार फीचर्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here