100 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ Xiaomi TV S Pro 100 स्मार्ट टीवी लॉन्च

0
2

Xiaomi TV S Pro 100: Xiaomi कम्पनी ने स्मार्ट टीवी Xiaomi TV S Pro 100 को लॉन्च किया जा चूका है। यह स्मार्ट टीवी 100 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। अभी तक यह कंपनी की ओर से सबसे बड़ा टीवी है। आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Xiaomi TV S Pro 100 के फीचर्स

Xiaomi TV S Pro 100 में, जैसा कि नाम से भी पता चलता है, 100 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी की ओर से 100 इंची स्क्रीन वाला ये पहला और अब तक का सबसे बड़ा टीवी है। Techgoing के मुताबिक, इसमें 98.8% स्क्रीन रेश्यो दिया गया है। टीवी को तीन तरह से इंस्टॉल किया जा सकता है, जिसमें स्टैंड, हैंगिंग और सीट शामिल है। इसमें 384 पार्टीशन बैकलाइट कंट्रोल दिया गया है। यह स्क्रीन की ब्राइटनेस और डार्कनेस को भी कंट्रोल कर सकता है। इसमें लाइट सेंसर लगे हैं जिससे यह एम्बियंट लाइट में खुद ही एडजस्ट करता रहता है।

Xiaomi TV S Pro 100 में 1.07 बिलियन कलर्स हैं। इसमें 94% DCI-P3 कलर गेमट मिलता है। इसमें मल्टी कलर टेम्परेचर कलर रेस्टोरेशन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। यह कलर में आ रही खामी को दूर करती है। अलग अलग सीन के अनुसार यह अलग अलग नेचुरल कलर पैदा करता है। जैसे, मूवी के लिए वार्म कलर, टीवी सीरीज के लिए स्टैंडर्ड कलर, और परफॉर्मेंसेज के लिए कूल कलर टेम्परेचर पैदा करता है। टीवी में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपीटीटिव मोड में यह 240Hz तक चला जाता है। इसमें 4ms तक लो लेटेंसी दी गई है। टीवी में डुअल HDMI 2.1 इंटरफेस दिया गया है।

Xiaomi TV S Pro 100 की कीमत

Xiaomi TV S Pro 100 को चीन में लॉन्च किया गया है। इस टीवी की कीमत 17999 युआन (2,08,733 रुपये) है। इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म JD.com से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here