Homeउत्तर प्रदेशAkhilesh Yadav: यूपी में बाढ़ के बाद लोगों में दहशत, ध्यान नहीं...

Akhilesh Yadav: यूपी में बाढ़ के बाद लोगों में दहशत, ध्यान नहीं दे रही सरकार

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी में बाढ़ को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि से दहशत में लोग जी रहे हैं। बिजली गुल है और बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है।

वही अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों पर सरकार की कृपा दृष्टि नहीं पड़ी। नज़र पड़ी होती तो वहां कम से कम राहत तो पहुंच जाती। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने और उन्हें राशन पानी पहुंचाने की व्यवस्था होती।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार आपदा में अवसर खोजने के मामले में माहिर है। बाढ़ में भाजपा की सरकार को भ्रष्टाचार का अवसर मुंह मांगे मिल गया है। बाढ़ राहत के नाम पर अनाप-शनाप खर्च करने का ड्रामा हो रहा है। असली जरूरतमंदों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच रही। बचाव कार्य नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार गड्ढ़ा भरने के नाम पर ऐसे ही कई करोड़ का बजट हवा में खपा चुकी है।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here