Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव को लेकर Akhilesh Yadav को निरहुआ ने दी बड़ी चुनौती

लोकसभा चुनाव को लेकर Akhilesh Yadav को निरहुआ ने दी बड़ी चुनौती

Akhilesh Yadav vs Dinesh Lal Yadav: यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। वही आचार संहिता से पहले तमाम राजनीतिक दल जनता के बीच पहुंच आगामी चुनाव में अपने जीत का दावा कर रहे है। चुनाव पर लोग और नेता अपनी अपनी प्रतकिया दे रहे है।

इसी क्रम में वाराणसी पहुंचे आजमगढ़ के बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुली चुनौती दिया है। दिनेश लाल यादव ने अखिलेश यादव पर यादवों का हक छीनने का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चुनौती दिया। वही दिनेश लाल ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का दवा करते हुए कांग्रेस को समाप्त हुई पार्टी करार दिया है।

यह भी पढ़ें… UP Police Bharti Paper Leak: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का भी पेपर हुआ लीक? बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

अखिलेष को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती

दिनेश लाल यादव ने आगे कहा कि यदि वह यादवों के नेता है,तो उन्हे यादवों के हित में सोचना चाहिए। जब अखिलेष यादव को पता है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है, तो उन्हे बीजेपी के साथ आते और गठबंधन करते। वह इंडी गठबंधन में क्यों जाते, जिसका दूर – दूर तक कोई भविष्य ही नहीं है। ऐसे में यदि वह यादवों के सबसे बड़े नेता है, तो यादवों का भविष्य भी अंधकार में डालने वाले वही है। दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव खुद आए और लोकसभा का चुनाव लड़े यह मेरी सीधी चुनौती है उनके लिए।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज करते हुए सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि पहले राहुल गांधी से पूछा जाए कि भारत टूटा ही कब है। कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। राहुल गांधी के श्री काशी विश्वनाथ दर्शन पर कटाक्ष करते हुए खा कि प्रभु श्री राम ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि दिया है और समय पर उनको बात समझ में आ गई है, पूरा विश्व प्रभु श्री राम के इर्द गिर्द है। प्रभु श्री राम के बहार इस दुनिया में कुछ भी नही है। वही स्वामी प्रसाद मौर्य के नए पार्टी बनाए जाने की घोषणा पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का भविष्य अब राम जी ही तय करेंगे। राम जी के खिलाफ वह बोलते है, तो राम जी ही उनका भविष्य बिगाड़ेंगे और बनाएंगे।

यह भी पढ़ें…

Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com/
मेरा नाम विपिन कुमार है मैं पिछले 4 वर्षों से ट्रेंडिंग खबरों पर काम कर रहा हूँ। और मुझे लेटेस्ट खबरों पर काम करना बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News