HomeUttar PradeshBageshwar Dham: ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में मची...

Bageshwar Dham: ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में मची भगदड़

Bageshwar Dham: ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मैट्रो के पास हो रहे बाबा बागेश्वर सरकार के कथा कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में नौ जुलाई से बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा का आयोजन कराया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ हुआ था। तय कार्यक्रम के तहत 12 जुलाई यानी आज दिव्य दरबार का कार्यक्रम था।

अर्जी लगाने की मची होड़

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिव्य दरबार होने के कारण आज लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अपनी अर्जी लगाने की होड़ में भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद मची भगदड़ में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें…

- Advertisment -

ताजा खबर