Bahraich Road Accident: बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 6 लोगो की मौत, 15 घायल

0
248

Bahraich Road Accident: यूपी के बहराइच के जरवल क्षेत्र में ट्रक और बस की टक्कर हुई। पुलिस के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक बहराइच-लखनऊ हाईवे पर घाघरा घाट के पास यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ राजेश सिंह ने बताया कि बस सवार घायल 15 यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि ईदगाह डिपो की बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए का निर्देश दिया साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here