Ballia News: गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव पलटी, 4 की मौत

0
133

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया के गंगाजी में बड़ा हादसा हो गया है। सवारियों से भरी नाव पलट गई है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों के डूबने की सूचना मिल रही है। वहीं चार लोगों की मौत हो गई हैं। बलिया जिलाधिकारी ने बताया कि नाव में करीब 40 लोग सवार थे। ओवरलोड होने की वजह से नाव बैठ गई।

वही यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि गंगा में नाव धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रही थी। तभी असंतुलित हो गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। फिर अचानक ही नाव गंगा में समा गई। नाव में कुछ महिलाएं भी सवार बताई जा रही हैं।

वहीं, ये भी आशंका जताई जा रही है कि शायद नाव में ही कोई गड़बड़ी हो या नाव के चलाने वाले नाविक से कोई गलती हुई हो, जिसकी वजह से नाव डूबी है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी ओवरलोडिंग को ही मुख्य वजह मान रहे हैं।

वही मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। गंगा में कितने लोग लापता हुए हैं, अभी उसकी संख्या को लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जिन लोगों को तैरना आता था, वह लोग बाहर तट पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here