Kanpur News: सपा MLA इरफान सोलंकी गिरफ्तार, कमिश्नर ऑफिस में किया सरेंडर

0
111

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के फरार विधायक इरफान सोलंकी को उनके भाई के साथ गिरफ्तार किया गया है। इरफान के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी हुआ था। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

बता दें कि शुक्रवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने भाई रिजवान और सपा के एक अन्य विधायक के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कानपुर पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला?

पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नाजिर फातिमा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। फातिमा का कहना है कि डिफेंस कॉलोनी में उसका 535 वर्ग गज का एक भूखंड है। सपा विधायक और उनके भाई ने उसमें से 200 वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसका विरोध करने पर अभियुक्तों ने उसके घर में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here