Latest News: लखनऊ के मवैया में सो रहे लोगों पर गिरी छत, 5 लोगों की मौत

0
16

Latest News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां रेलवे कॉलोनी में बने एक घर की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह प्रशासनिक चेतावनी को अनदेखा किए जाने को बताया जा रहा है।

यह दर्दनाक घटना आनंद नगर फतेह अली चौराहे के किनारे बने रेलवे कॉलोनी की है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सतीश चंद्र, सरोजनी देवी, हर्षित, हर्षिता और अंश की की मलबे में दबकर मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक महानगर में स्थित रेलवे कॉलोनी में ऐसे बहुत से मकान हैं, जिन्हें कंडम घोषित किया जा चुका है और बावजूद इसके यहां लोग रह रहे हैं। इन्हीं में से एक मकान यह भी था। बहरहाल, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

सीएम योगी व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। CM योगी ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

https://x.com/ANINewsUP/status/1702907291455107256?s=20

एसपी ने बताई हादसे की वजह

हादसे की वजह के बारे में बात करते हुए एसपी गंगवार ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी में 200 के करीब परिवार रह रहे हैं। रेलवे की तरफ से इस कॉलोनी के 64 मकानों को कंडम घोषित किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके इनमें लोग रह रहे हैं। इन्हीं में से एक मकान की छत गिर जाने के बाद आज एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

वही इस संबंध में लखनऊ जिला प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से जल्द ही एक विशेष अभियान चलाकर इलाके में स्थित जर्जर मकानों को खाली करवाकर इन्हें गिराया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here