Homeउत्तर प्रदेशLucknowLucknow News: हजरतगंज से हटेगा 102 साल पुराना लखनऊ चिड़ियाघर, जाने वजह

Lucknow News: हजरतगंज से हटेगा 102 साल पुराना लखनऊ चिड़ियाघर, जाने वजह

Lucknow News: लखनऊ चिड़ियाघर 29 नवंबर 1921 को 102 साल का हो गया और अब उसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। शासन की ओर से भेजे प्रस्ताव के मुताबिक, 102 साल पुराने चिड़ियाघर को शिफ्ट किया जाएगा। लखनऊ चिड़ियाघर जिसका पूरा नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डेन है, उसे अब हजरत गंज से कुकरैल में शिफ्ट किया जाएगा।

चिड़ियाघर के निदेशक ने यह जानकारी दी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। अभी यह चिड़ियाघर हजरतगंज में है और इसमें 1000 से ज्यादा जानवर हैं। अब ये जानवर अपने नए घर में चले जाएंगे। नया चिड़ियाघर 150 एकड़ में बनाया जाएगा। वहां नाइट सफारी भी बनाई जाएगी। बता दें कि लखनऊ चिड़ियाघर में अलग-अलग 50 प्रजातियों के करीब 350 पक्षी मौजूद हैं।

निदेशक ने क्या बताया

नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन के निदेशक विष्णु कांत मिश्रा ने बताया, “यहां के जानवरों को भी स्थानांतरित करेंगे। इसमें लगभग 150 एकड़ में चिड़ियाघर बनेगा और 350 एकड़ में नाइट सफारी बनेगी।”

बता दें कि इस चिड़ियाघर को 1921 में बनाया गया था और इसे लखनऊ चिड़ियाघर भी कहते हैं। यह यूपी का सबसे पुराना चिड़ियाघर है और 71 एकड़ में फैला हुआ है। यहां काफी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। चिड़ियाघर को शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जो अब मंजूर हो गया है। इसके बाद अब इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नया चिड़ियाघर यहां से 10-12 किलोमीटर की दूरी पर होगा।

Lucknow zoo found 2 leopards and slow loris | लखनऊ के चिड़ियाघर को मिले 2  तेंदुए और स्लो लोरिस | Patrika News

बताया जा रहा है कि अभी हजरतगंज में जहां यह चिड़ियाघर स्थित है वह भीड़भाड़ वाली जगह है और यहां काफी शोर शराबा होता है। इस वजह से जानवरों को नए चिड़ियाघर में शिफ्ट करने की तैयारी की गई है ताकि वे शांत और हरे भरे माहौल में ठीक से रह सकें।

यह भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News