UP के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, नाई योजनाओं की सौगात, जानें क्या-क्या हुए ऐलान।

0
6

खास बातें :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये (7,36,437.71 करोड़ रुपये) है

यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट:

यूपी सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश कर दिया गया है। इस बजट का आकार 7 लाख 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। जो कि प्रदेश के अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये बजट आस्था, अंत्योदय व विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि यह बजट समग्र विकास की अवधारणा के साथ प्रभु श्रीराम को समर्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। खास बात है कि हमने जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया है और इसके बावजूद प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। हमने राजकोषीय संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्घता और ईमानदारी से काम किया है।

Uttar Pradesh Budget 2024 Updates: ‘120 नए वाहनों की होगी खरीद’ :

प्रदेश सरकार के बजट में पुलिस को 755 करोड़ रुपये दिए गए हैं। नई योजनाओं के तहत पीएसी बल को मजबूत करने के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। इसके अलावा एसटीएफ और साइबर क्राइम थानों के लिए नए वाहनों की खरीद की जाएगी। दरअसल, पीएसी की 24 कंपनियां क्रियाशील होने के दृष्टिगत कुल 120 नए वाहनों की खरीद होनी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-25 में 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा प्रदेश के नवगठित 18 परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नए वाहनों की खरीद की जानी है। इसके लिए 5.97 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह एसटीएफ के लिए तीन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए 57 लाख रुपये दिए गये हैं।

पर्यटन भी रहा फोकस में :

उत्तर प्रदेश में वर्ष-2023 में जनवरी से अक्टूबर तक 37 करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 37 करोड़ 77 लाख एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 13 लाख 43 हजार है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। इस अवसर पर राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीप जलाकर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाया गया। अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, गढ़मुक्तेश्वर, शुकतीर्थ धाम, माँ शाकुम्भरी देवी, सारनाथ एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। ‘‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना‘‘ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है।

प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है: शिवपाल :

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार हर बार सबसे बड़ा बजट पेश करती है पर उसे खर्च नहीं कर पाती है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस बजट से भी कुछ लोगों का ही लाभ होगा जनता को कोई लाभ नहीं होगा। जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here