Homeउत्तर प्रदेशUP board 10 result 2022: टॉप 10 में कानपुर नगर के 5...

UP board 10 result 2022: टॉप 10 में कानपुर नगर के 5 विद्यार्थी, जानिए

UP board 10 result 2022: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल का परिणाम दोपहर दो बजे सभी के सामने आने के बाद से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने इस बार दसवीं में टॉप किया है। प्रिंस पटेल कानपुर के मुरलीपुर स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 600 में से 586 नंबर प्राप्त किए हैं।

टॉप 2 पर हैं संस्कृति और किरण 

टॉपर की लिस्ट में अगला नाम मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर का है। इसी के साथ कानपुर नगर की किरण कुशवाहा को भी संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला है। दोनों ही बालिकाओं ने 600 में से 585 अंक हासिल किए हैं। संस्कृति ठाकुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाब बारी मुरादाबाद की छात्रा हैं। जबकि किरण कुशवाहा शिवाजी इंटर कॉलेज कानपुर नगर की छात्रा हैं।

टॉप 10 में यह छात्र-छात्राएं शामिल 

  • प्रिंस पटेल – कानपुर नगर
  • संस्कृति ठाकुर – मुरादाबाद और किरन कुशवाहा – कानपुर नगर
  • अनिकेत शर्मा – कन्नौज
  • पलक अवस्थी – कानपुर नगर
  • आस्था सिंह – प्रयागराज
  • एकता वर्मा- सीतापुर
  • अथर्व श्रीवास्तव – रायबरेली
  • नैंसी वर्मा – कानपुर नगर
  • प्रांशी द्विवेदी- कानपुर नगर

टॉप 10 में कानपुर नगर के 5 विद्यार्थी 

टॉपर्स की लिस्ट में 10 अव्वल विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थी कानपुर नगर के हैं। इन सभी ने अव्वल स्थान हासिल किया है। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई की हाईस्कूल की परीक्षा 8373 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। हाईस्कूल में संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 फीसदी रहा है। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 फीसदी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 6.44 फीसदी अधिक है।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here