UP News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने किए रामलला के दर्शन

0
125
CM Eknath Shinde

UP News: यूपी के अयोध्या में रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरी कैबिनेट के साथ राम जन्मभूमि परिसर स्थित रामलला मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिंदे ने कहा कि शिवसेना के उनके गुट को ‘धनुष और तीर’ का प्रतीक भगवान राम के आशीर्वाद के रूप में मिला है।

एएनआई की एक रिपोर्ट में मुताबिक कि शिंदे ने लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है। इसीलिए हमें धनुष और बाण का प्रतीक मिला है। इसके बाद सीएम शिंदे अपने साथी शिवसेना सांसदों और विधायकों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here