यूपी: थाने में घुसकर मारी गोली, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

0
203

यूपी: उत्तर प्रदेश के बरेली में दबंगों के हौसले सातवे आसमान पर है। जिस पुलिस के भरोसे हम सब चैन की नींद सो पाते हैं, आज उसी पुलिस के थाने में घुसकर बदमाशों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक पुलिस थाने के अंदर घुस के एक सिपाही को गोली मार दी है। गनीमत यह रही कि गोली सिपाही को केवल छूकर निकल गई, इसलिए कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं यह घटना थाने के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

थाने के अंदर घुसकर सिपाही को मारी गोली

बरेली के थाना कैंट की नकटिया चौकी पर शाम लगभग लगभग साढ़े सात बजे के करीब दो अज्ञात बाइक सवारों ने नकटिया चौकी पर तैनात सिपाही विशाल शर्मा के गोली मार दी। बाइक सवार हौंडा शाइन बाइक से आये थे। गोली मारने के बाद बाइक सवार तुरन्त फरार हो गए। अचानक बदमाशों द्वारा थाने में घुसकर गोली मारने की घटना से हड़कम्प मच गया।

हांलांकि गोली सिपाही को छूकर निकली है उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की सूचना पर सीओ फर्स्ट श्वेता यादव, एसपी सिटी राहुल भाटी और एसएसपी अखिलेश चौरसिया पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सिपाही विशाल 2019 बैच का सिपाही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में धुत्त थे। पहले उनमे से एक बदमाश थाने के अंदर आया और किसी एसआई के बारे में घायल सिपाही से पूछने लगा। सिपाही ने पहचान लिया कि यह नशे में है तो उसने बदमाश को बाहर जाने को कहा। इतने में बदमाश ने देसी कट्टा निकाला और गोली चला दी। गोली सिपाही को छूटे हुए लोहे के अलमीरा में जा लगी। उसके बाद वो फ़ौरन वहां से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोज की जा रही है। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के पीछे सिर्फ नशा है या कुछ और, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता पर चारो तरफ शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों को ढूँढा जा रहा है और जल्द ही वे हमारे शिकंजे में होंगे।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here