Vivo T5 Pro 5G: वीवो कंपनी लगातार अपने स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों में बना रहता है, इसी बीच कंपनी ने Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। T-सीरीज के तहत इस स्मार्टफोन को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इसकी माइक्रो-साइट शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है।
Vivo T5 Pro 5G Launch Date
कंपनी ने Vivo T5 Pro की लॉन्चिंग का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन अभी तक लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। माना जा रहा है कि इस फोन को अप्रैल के मध्य में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 25 से 30 हजार के बीच रखी जाने की उम्मीद है। यह ग्राहकों के लिए कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Vivo T5 Pro 5G Specifications
वीवो टी5 प्रो फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज होगा। इससे यूजर्स को बेहतर टच एक्सपीरियंस के साथ स्मूथ गेमिंग मिलेगी। पावर के लिए फोन में Snapdragon सीरीज वाला प्रोसेसर और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
फोटो और वीडियो के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसे IP68/IP69+ की रेटिंग भी मिल सकती है। इससे डिवाइस पानी में भीगने के बाद भी काम करेगा।
Also Read:- Vivo V70 FE फोन 200MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च


