Monday, March 9, 2026
HomeTechnology32MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V70 FE

32MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo V70 FE

Vivo V70 FE: वीवो कम्पनी अपने समर्टफोन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इसी बीच कंपनी ने Vivo V70 FE स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको कई तगड़े फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।

Vivo V70 FE स्मार्टफोन में आपको 200MP Camera वाला फोन है जो पावरफुल 7000mAh बैटरी और तकातवर Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ काम करता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।

Vivo V70 FE Specifications

Display: डिस्प्ले की बात करे तो Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। मोबाइल में यूजर्स को इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।

Processor: प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नेनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।

Camera: फोटो और वीडियोग्राफी के लिए Vivo V70 FE स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सल (f/1.88) का प्राइमरी शूटर है। फोन में 120-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा दिया है।

Battery: वीवो वी70 एफई 5जी फोन को 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।

Vivo V70 FE Price

वीवो वी70 एफई 5जी फोन इंडोनेशिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत Rp 6499000 यानी 35 हजार रुपये के करीब है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है। इसके टॉप वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका प्राइस Rp 7199000 यानी 39 हजार रुपये के करीब है।

Also Read:- 7 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ itel ZENO 100 स्मार्टफोन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular