Mamta Banerjee: हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में चोटिल हुईं ममता बनर्जी

0
218

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग में चोटिल हो गई हैं। उन्हें बाएं कंधे, कमर और पैर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है।

मंगलवार दोपहर खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी के क्रिंटी में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बागडोगरा जा रही थीं। इस दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश होने से बचा था।

बारिश के चलते हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलिगो चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के ईसी-145 हेलिकॉप्टर पर सवार थीं। बागडोगरा में भारी बारिश और बादलों के काफी नीचे होने के कारण हेलिकॉप्टर को सेवोक डायवर्ट किया गया। वहां सेना का हेलिकॉप्टर बेस है। वहां लैंडिंग हुई। यह प्रिकॉशनरी लैंडिंग थी। इसके बाद ममता बनर्जी ने सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक यात्रा की थी।

ममता बनर्जी के कंधे और कमर में तेज दर्द था। जब उन्हें सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया तो ममता ने अपने कंधे को पकड़ रखा था। उन्हें चलने में कठिनाई हो रही थी।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here