लखनऊ में योग कहाँ सीखें? ये रहे आपके नजदीक के बेस्ट योगा सेंटर

Yoga Near me: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के महत्व को समझाना और लोगों को शारीरिक, मानसिक व आत्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। अगर आप भी योग क्लास करना चाहते है और आप लखनऊ (Yoga Near me) में योग के लिए क बेहत सेंटर की तलाश कर रहे है तो हम आपको बताने वाले है। लखनऊ के चर्चित योगा सेंटर के बारे में

योग का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है और इसका मूल भारत में माना जाता है। यह न केवल एक शारीरिक अभ्यास है, बल्कि एक आध्यात्मिक और मानसिक अनुशासन भी है, जिसका उद्देश्य आत्मा और परमात्मा का मिलन है।

Yoga Near me Lucknow

  1. प्राण योगा & वेलनेस स्टूडियो (गौमती नगर, लखनऊ)
  2. योग साधना केंद्र (इंदिरा नगर, लखनऊ)
  3. सोहम योग केंद्र (इंदिरा नगर, लखनऊ)
  4. दिव्य आशीष योग संस्थान (अलीगंज, लखनऊ)
  5. एकाग्रता योग स्टूडियो (गौमती नगर)

योग दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्य

योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना

योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो तनाव, चिंता, मोटापा, और बीमारियों को कम करने में मदद करता है। योग दिवस का मुख्य मकसद लोगों को इसके स्वास्थ्य लाभ समझाना है।

Image Credit: freepik

भारत की प्राचीन विद्या को वैश्विक पहचान देना

योग भारत की देन है। यह हजारों वर्षों पुरानी परंपरा है। योग दिवस भारत की इस गौरवशाली विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है।

शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन को बढ़ावा

आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में तनाव और बीमारियाँ बढ़ रही हैं। योग शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बनाता है। इसी के प्रचार के लिए योग दिवस मनाया जाता है।

सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक

योग न धर्म देखता है, न जात-पात। यह सभी के लिए है। योग दिवस सभी देशों और लोगों को एक साथ जोड़ता है – यह विश्व शांति और समरसता का प्रतीक बन चुका है।

सरकारी और गैर-सरकारी स्तर पर योग को बढ़ावा देना

इस दिन भारत और अन्य देशों में स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों और सामाजिक संस्थानों में योग शिविर लगाए जाते हैं ताकि लोग इससे जुड़ सकें।

Image Credit: freepik

21 जून को ही क्यों?

21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन (Summer Solstice) होता है।
यह दिन ऊर्जा और प्रकृति से जुड़ा हुआ है।
इसे आंतरिक परिवर्तन और “सूर्य के प्रति समर्पण” का प्रतीक माना जाता है।

कब शुरू हुआ योग दिवस

वर्ष 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में योग दिवस का प्रस्ताव रखा।
UN ने इसे 193 देशों के समर्थन से पारित किया।
पहली बार 21 जून 2015 को पूरी दुनिया ने योग दिवस मनाया।

योग के प्रकार

हठ योग – पारंपरिक योग, जिसमें आसन और प्राणायाम पर जोर
अष्टांग योग – आठ चरणों वाला योग
विन्यास योग – तेज़ गति और फ्लो योग
पावर योगा – वजन घटाने के लिए
राज योग – ध्यान और ध्यान की उच्च अवस्था
कुंडलिनी योग – ऊर्जा जागरण पर आधारित योग

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now