Homeउत्तर प्रदेशLucknowLucknow: सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- ओम प्रकाश राजभर का...

Lucknow: सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- ओम प्रकाश राजभर का कार्यालय में आना मना है

Lucknow: लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाया गया है। इस पर लिखा है कि ओम प्रकाश राजभर का कार्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बाद सुभासपा की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।

सपा के लखनऊ मुख्यालय पर लगे पोस्टर पर सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा वाला होर्डिंग लगाना सपा नेतृत्व की हताशा को दिखाता है। वे जानते हैं कि राजभर के सपा से अलग होने के बाद ओबीसी, अति पिछड़ी जाति, दलित और मुसलमान सपा से दूर जा रहे हैं।

अरुण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी अति पिछड़ी जातियों को पार्टी संगठन में प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहती है। सपा ने चार बार सरकार बनाई, लेकिन हाशिए के समुदायों की हमेशा उपेक्षा की। सपा नेता जब सत्ता में थे तो जमीन हड़पने के लिए होर्डिंग लगाते थे और अब ओबीसी नेताओं का अपमान करने के लिए होर्डिंग लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here