OnePlus Nord N30 5G स्मार्टफोन पवार फुल फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

0
57
OnePlus Nord N30

OnePlus Nord N30: मार्केट में धमाल मचाने वनप्लस शानदार स्मार्टफोन लेकर आया है। कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड N30 5G लॉन्च किया है। नया फोन OnePlus Nord N20 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। OnePlus Nord N30 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 50W SuperVOOC वायर फास्ट चार्जिंग मिलती है।

OnePlus Nord N30 5G के फीचर्स

OnePlus Nord N30 5G के फीचर्स की बात करे तो इस स्मर्टफ़ोने में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ sRGB, डिस्प्ले P3 और डार्क मोड मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 GPU, 8 जीबी LPDDR4X RAM और 128 GB की स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।

OnePlus Nord N30 5G का कैमरा

अगर कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग S5KHM6SX03 सेंसर है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वही OnePlus Nord N30 5G में स्मर्टफ़ोने में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, GPS, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

OnePlus Nord N30 5G की कीमत

अगर कीमत की बात की जाये तो OnePlus Nord N30 5G को 8 GB RAM और 128 GB की स्टोरेज में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 24,800 रुपये है। फोन को क्रोमेटिक ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here