Champions of Change Award 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को महाराष्ट्र के चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी शिल्पा शेट्टी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर दी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने ओटीटी पर धमाल मचाया है। उनकी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स कुछ दिनों पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में हैं। इस सीरीज को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।
शिल्पा ने इन फोटोज को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए एक नोट लिखा है, ‘महाराष्ट्र में माननीय न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा जी द्वारा ‘चैंपियंस ऑफ चेंज 2023′ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बेहद आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक प्राउड भारतीय के रूप में, मैं बहुत आभारी हूं।’ इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने इस नोट में अपने फैंस पर प्यार भी बरसाया है।
यह भी पढ़ें…