Jharkhand 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें

0
1

Jharkhand 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन बच्चों ने इस साल 10वीं के एग्जाम दिए हैं, वो झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार लगभग 3 लाख 38 हजार 398 छात्र पास हुए हैं। वहीं इनमें से करीब 2,05,110 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। इसके बाद 1,53,733 छात्र सेकंड डिवीजन और 19,555 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।

ज्योत्सना ज्योति ने किया टॉप

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की रहने वाली ज्योत्सना ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने टॉप किया है।

अगर रिजल्ट से जुड़ी आपको कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी

झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां 89.70 फीसदी छात्र पास हुए हैं तो वहीं 91 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गई हैं।

इन वेबसाइट पर करें चेक

स्टूडेंट्स अपना जैक 10वीं रिजल्ट 2024 को इन वेबसाइट पर देख सकते हैं:-

jac.nic.in, jharresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here