Unnao School Viral Video: प्रिंसिपल स्कूल में करवा रही थी फेशियल, टीचर ने रोका तो दांतों से काटा

Unnao School Viral Video: यूपी के उन्नाव जनपद में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने की बजाय एक प्रधानाध्यापिका रसोई में फेशियल कर रही थी। इस दौरान एक शिक्षिका वहां पहुंच गई और वीडियो बनाने लगी। बताया जा रहा है की शिक्षिका को वीडियो बनाते देख प्रधानाध्यापिका का पारा चढ़ गया और अध्यापिका के हाथों में दातों से काट लिया। इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में प्रधानाध्यापिका फेशियल कराते हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में जिस अध्यापिका को दांत से काटा गया है वह चीखते नजर आ रही है। हालांकि नेशन 9 नेटवर्क वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कहा का है पूरा मामला

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश उन्नाव जनपद के बीघापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दादामऊ का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गुरुवार को विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता सिंह शिक्षण कार्यों की जगह अपने सुंदरता को निखारने का प्रयास कर रही थी।

गुरुवार को विद्यालय में प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को बुलवाया और विद्यालय की रसोई में वह फेशियल करवाने लगीं। इसकी जानकारी होने पर विद्यालय में तैनात अध्यापिका अमन खान वहां पहुंच गईं। अमन खान अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर वीडियो बनाते हुए रसोई रूम में प्रवेश कीं। इस दौरान प्रधानाध्यापिका फेशियल करवा रही थीं। अमन को देखते ही वह आग बबूला हो गई और शिक्षिका अमन खान के ऊपर हमला कर दीं। अमन का आरोप है कि दौरान प्रधानाध्यापिका ने दांत से उनके हाथों को काट लिया। दोनों हाथों में कई जगह अमन खान को चोट भी लगी है। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

वहीं इस बारे में उन्नाव पुलिस द्वारा थाना बीघापुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वरुण चंद नामक एक एक्‍स एक यूजर ने लिखा है कि यह तो भयानक है, सजा मिलनी चाहिए। इसी तरह कहीं अन्य यूजर द्वारा भी कमेंट किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment