Andhra pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़, 7 की मौत, मुआवजे का किया ऐलान

0
93
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़

Andhra Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सभा में बुधवार रात भगदड़ मच गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायलों की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह सभा कंदुकुर में चल रही थी। भीड़ अधिक होने के चलते पहले धक्का-मुक्की हुई फिर भगदड़ मच गई।

जानकारी के मुताबिक, लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर बाद दो अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद यह भगदड़ मची। इस दौरान टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट तस्वीर बाद में सामने आएगी। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। नायडू ने तुरंत सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here