Solar Eclipse 2023: नवरात्रि से पहले आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने समय

Solar Eclipse 2023: आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्यग्रहण पर ‘रिंग ऑफ फायर’ देखने को मिलेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण आज अमावस्या तिथि पर कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा।

सूर्य ग्रहण का समय

पंचांग की गणना के मुताबिक साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को रात के 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा, जिसका समापन मध्य रात्रि को 02 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

इन जगह दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

14-15 अक्तूबर को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा जिस कारण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment